इंजी. जसवंत सिंह को बढिय़ा सेवाओं के लिए किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। केंद्रीय भंडार पावरकॉम होशियारपुर में तैनात इंजीनियर जसवंत सिंह जी को उनके द्वारा दी जा रही बढिय़ा सेवाओं के लिए पावरकॉम के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर वी.एस. सरां द्वारा सम्मानित किया गया।

Advertisements

इस मौके उन्होंने कहा कि इंजीनियर अमरजीत सिंह व विष्णु ए.सी. के नेतृत्व में केंद्रीय भंडार होशियारपुर का कार्य बहुत ही बढिय़ा चल रहा है। स्टाफ की कमी के बावजूद पावर काम द्वारा निर्धारित काम किए जा रहे हैं। इसमें इंजीनियर जसवंत सिंह जी का विशेष योगदान है, इसीलिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। इस मौके पर पावरकॉम मैनेजमेंट व कर्मचारियों सहित अन्य गणमान्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here