दंत चिकित्सक डा. रुपिंदर बेदी दूसरी बार पंजाब युनिर्वसिटी के एडिड सदस्य चुने गए

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। होशियारपुर के दांतों के माहिर चिकित्सक डा. रुपिंदर सिंह बेदी दूसरी बार पंजाब युनिर्वसिटी की मेडिकल फेक्लिटी के एडिड सदस्य चुने गए। यह जानकारी रिटायर्ड प्रिंसीपल अवतार सिंह बेदी ने देते हुए बताया कि डा. रुपिंदर बेदी पहली बार 2017 में पंजाब युनिर्वसिटी की मेडीकल फेक्लिटी के चुनाव के दौरान एडिड सदस्य चुने गए थे और इसी तरह जनवरी 2019 में पंजाब युनिर्वसिटी के मेडिकल फेक्लिटी के चुनाव के दौरान दूसरी बार एडिड सदस्य बन गए हैं।

Advertisements

वह वरिष्ट समाज सेवी भी हैं। डा. रुपिंदर अपने शिविरों व सेमीनारों के माध्यम से स्वास्थ्य हेतू लोगों को जागरुक करते रहे हैं। उनका मानना है कि अच्छा स्वास्थ्य ही अच्छे व्यक्तित्व का मूल मंत्र है। डा. रुपिंदर ने कहा कि पंजाब युनिर्वसिटी की मेडिकल एजुकेशन के उत्थान व प्रसार के लिए सदैव कार्यारत रहूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here