मोदी के खिलाफ किया गया गठबंधन, असल में ठगबंधन है: करण कपूर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। देश में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश ने दुनिया के नक्शे पर पुन: अपनी प्रतिष्ठा स्थापित करने में सफलता हासिल की है तथा देश तरक्की की नई ऊंचाईयां छूने लगा है। परन्तु देश के भीतर बैठी देश विरोधी ताकतों को यह बात रास नहीं आ रही तथा वे मोदी के खिलाफ गठबंधन पे गठबंधन करने में लगे हुए हैं। असल में कहा जाए तो मोदी के खिलाफ बन रहे यह गठबंधन, गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन है।

Advertisements

उक्त बात उद्योगपति करण कपूर ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। करण कपूर ने कहा कि मोदी ने देश को आगे ले जाने के लिए जो नीतियां बनाई हैं उनसे देश के हर नागरिक एवं जरुरतमंद को लाभ मिल रहा है तथा व्यवसाय एवं उद्योगों को भी नई गति मिली है। जो लोग जी.एस.टी. को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियों से घिरे हैं तथा अन्याय ही प्रचार में लगे हैं वे लोग भी ईमानदारी से काम करने से कतरा रहे हैं और ब्लेकमनी को दबाए हुए हैं।

इसके चलते उन्हें जी.एस.टी. से काफी परेशानी हो रही है। देश को विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर करने और राजनीतिक, लोकतांत्रिक एवं प्रशासनिक तौर पर फैले भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए मोदी की नीतियां आज पूरी तरह से कारगर साबित हो रही हैं। इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव में पुन: मोदी को प्रधानमंत्री के पद पर आसीन करना हम सभी देश वासियों की जिम्मेदारी बनती है। जो लोग सत्ता के लोभ में एक व्यक्ति को हराने के लिए एकजुट हो रहे हैं, अगर उनके राजनीतिक जीवन व देश को देन की बात की जाए तो वे पूरी तरह से शून्य से भी नीचे है। इसलिए देश की जनता को ऐसे गठबंधन को सिरे से नकार देना चाहिए और मोदी जी के हक में उतरना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here