Thursday, October 15, 2026
Home Education सेंट सोल्जर ग्रुप ने छात्रा रोशनी सिंह को 10 हजार स्कालरशिप दी

सेंट सोल्जर ग्रुप ने छात्रा रोशनी सिंह को 10 हजार स्कालरशिप दी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: डा. ममता। छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद करने के मंतव से सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा दी जाती मास्टर राजकँवर चोपड़ा 1 करोड़ स्कालरशिप का हर वर्ष बहुत से छात्रों को लाभ प्राप्त होता है। सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ फार्मेसी की बी.फार्मेसी दूसरे सैमेस्टर की छात्रा रौशनी सिंह की पढाई के प्रति लग्न और आर्थिक हालातों को देखते हुए 10 हजार रुपए की स्कालरशिप दी गई।

Advertisements

वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रा को चैक भेंट करते हुए छात्रा को शुभ कामनाएँ दी और ऐसे ही मन लगाकर पढऩे को कहा। छात्रा के पिता स्पैशल बच्चों को ट्रेनिंग देते हैं और छात्रा पहले सैमेस्टर के छात्रवृत्ति प्राप्त कर चुकी है। श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि सेंट सोल्जर हर उस छात्र के साथ जो सच्ची लग्न से पढऩा चाहते है। छात्रा रौशनी सिंह ने श्रीमती चोपड़ा को विश्वास दिलाया कि वह अच्छे अंक प्राप्त कर संस्था और अभिभावकों का नाम रौशन करेगी। छात्रा के पिता ने सेंट सोल्जर ग्रुप का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here