देह व्यापार: पुलिस की होटल में दबिश, तीन लड़कियों को किया रेसक्यू

damaging-prostitution

महिला मैनेजर सहित पुलिस ने दो लोगों को किया काबूलंबे अर्से से होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधापुलिस कर रही जांच, कहां से लाई जाती थी लड़कियां और कितनी कीमत करते थे वसूल

Advertisements

मनाली मनाली पुलिस ने एक होटल में दबिश देकर देहव्यापार का पर्दाफाशक करते हुए होटल की महिला मैनेजर सहित दो लोगों को गिरफ्तार करते होटल से तीन लड़कियों को रेसक्यू किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुसि ने गत रात्रि कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा लंबे समय से होटल पर नजऱ रखी जा रही थी। मनाली के डी.एस.पी. पुनीत रघु के अनुसार मामले की जांच जारी है तथा इसका जिम्मा मनाली थाना प्रभारी के.डी. शर्मा को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि पुसि को गुप्त सूचना मिली थी कि मनाली में स्थित होटल स्पलैंडर में देह व्यापार का धंधा किया जाता है तथा पुलिस द्वारा होटल पर नजर रखी जा रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने होटल पर छापामारी करके वहां से तीन लड़कियों को रेसक्यू किया है तथा होटल की महिला मैनेजर के अलावा एक व्यक्ति जिसका नाम देवी सिंह है को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा यह भी जांच की जा रही है कि लड़कियों को कहां से लाया जाता था तथा ग्राहकों से क्या कीमत वसूली जाती थी।

courtesy:- mbmnewsnetwork.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here