मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जर्मनी में अपनी उपस्थिति से जीएनए गियर्स को किया सम्मानित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। बीते दिन जर्मनी में Automechanika Frankfurt 2022 का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग देशों से आटोमोटिव इंडस्ट्री के मुख्य उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में जीएनए द्वारा अपने विभिन्न प्रोडक्ट्स रेंज की प्रदर्शनी का आयोजन किया। जीएनए समूह आज भारत के अग्रणी और सबसे बड़े आटोमोटिव ट्रांसमिशन कंपोनेंट निर्माताओं में से एक है। वर्ष 1946 में स्थापित जीएनए समूह हल्के, मध्यम, भारी व ऑफ-हाईवे वाहनों के लिए सभी तरह के आटोमोटिव गियर्स, एक्सल शाफ्ट व प्रोपेलर शाफ्ट त्यार करता है।

Advertisements

एग्जिबिशन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऑटो सहायक उत्पादों में पिछले 76 वर्षों से अपनी असाधारण सेवा व गुणवत्ता के लिए जीएनए से आए कीरत सिहरा व समदीप कपूर को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here