Tuesday, October 13, 2026
Home Crime मामूली झगड़ा हुआ खूनी, बंटी पासवान की हत्या

मामूली झगड़ा हुआ खूनी, बंटी पासवान की हत्या

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। गांव अब्दुल्लापुर में दो प्रवासी मज़दूर भाईयों ने एक मज़दूर की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार दो प्रवासी भाईयों ने मजदूर को एक झगड़े के दौरान मौत के घाट उतार दिया। प्रवासी मजदूर की पहचान बंटी पासवान निवासी हरपोर (बिहार) के रूप में हुई है। टांडा पुलिस ने मृतक मजदूर के पुत्र सुरिंदर पासवान के ब्यान के आधार पर पिंटू यादव और उसके भाई सरवन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अपने ब्यानों में सुरिंदर ने बताया कि वे सभी गांव अब्दुल्लापुर की एक मोटर के कमरे में रहते हैं। उसी गांव मेें मज़दूरों का ठेकेदार पिंटू यादव है।

Advertisements

गत देर शाम 5 फरवरी को करीब 9:30 बजे उसके पिता ने मज़दूरी की रकम मांगी तो उसने इंकार कर दिया। सुरिंदर ने बताया कि उपरांत कुछ ही पलों में पिंटू वहां आ गया और कमरे के बाहर बैठे उसके पिता के सर पर लोहे की रॉड से वार कर उन्हें घायल कर दिया। इतने में पिंटू का भाई सरवन भी वहां पंहुच गया और उसके पिता के साथ मारपीट की। सुरिंदर ने बताया कि उन्होंने अपने पिता को सरकारी अस्पताल दसूहा में भर्ती करवाया परन्तु वहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में टांडा पुलिस ने पिंटू और उसके भाई सरवन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। झगड़े में घायल पिंटू भी सरकारी अस्पताल दसूहा में उपचाराधीन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here