पुरानी पैंशन बहाली की मांग को लेकर सी.पी.एफ. कर्मियों ने किया पुतला फूंक प्रदर्शन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: पुष्पिंदर। आई.टी.आई होशियारपुर के सी.पी.एफ. कर्मचारियों की तरफ से पुरानी पैंशन बहाली के संबंध में आज 7 फरवरी को संस्था द्वारा मैन गेट पर रोष के तौर पर पंजाब सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। इस संबंधी सी.पी.एफ यूनियन के कर्मचारियों ने पंजाब सरकार से माँग की कि 01 जनवरी 2004 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों तथा जो सरकार की तरफ से नई पैंशन एन.पी.एस. लागू की है जिसमें कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है, जिसका कर्मचारी वर्ग सख्त विरोध करता है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि एन.पी.सी. को बंद करके पुरानी पैंशन स्कीम बहाल की जाए यदि सरकार की तरफ से पुरानी पैंशन खोज न की गई तो संघर्ष को और तेज कर दिया जायेगा। इससे निकलने वाले बुरे परिणामों की सरकार ख़ुद जिम्मेदार होगी। इस मौके पर यूनियन के प्रधान जतिंदर सिंह, वाइस प्रधान करनैल सिंह, टर्नर इं. सचिव हंसराज, अवतार सिंह, दयाल सिंह, रविंदर सिंह, पुष्पिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, सतपाल, गुरमेल सिंह, सतीश कुमार, मैडम पुनीत कौर, पुरविंदर कौर, गुरलाल के अलावा समूह पी.एफ.कर्मचारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here