केन्द्र द्वारा दिए जा रहे फंड का सदउपयोग नहीं कर पा रही पंजाब सरकार: सांपला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। केन्द्र सरकार ने कर दाता को नवीन भारत का निर्माता मानते हुए उन्हे संसद में सम्मान दिया है, साथ ही आयकर में बड़ी राहत देकर उन्हे सहूलत भी दी है। यह केवल इसलिए संभव हो पाया हो है कि मोदी जी बातों में नहीं ,बल्कि काम करने में विश्वास रखते हैं।

Advertisements

उपरोक्त शब्द केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने गांव कूकोवाल में जन संपर्क अभियान के तहत किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष तरसेम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए कहे। विजय सांपला ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी अंतरिम बजट में कर के लिए निश्चित राशि को 100 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अंतरिम बजट पेश करने के उपरांत विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं रहा है। सांपला ने कहा कि कर दाता के साथ-साथ हर वर्ग का ख्याल मोदी सरकार ने रखा है। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि एक ओर भारत बड़ी तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है पर पंजाब प्रदेश की सरकार इस गति का लाभ लेने की बजाए केन्द्र द्वारा दिए जा रहे फंड का सदउपयोग नहीं कर पा रही।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स. सोहन सिंह ठंडल ने कहा कि दो साल बीत जाने के उपरांत भी आज पंजाब की सडक़ों का बुरा हाल हो गया है। उन्होंने कहा कि सडक़ों में पड़े गड्डे अब जानलेवा सिद्ध होने लगे है। समारोह को संबोधित करते हुए यूथ डिवेलपमेंट बोर्ड पंजाब के पूर्व चैयरमैन संजीव तलवाड़ ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा विकास कार्यो की ओर ध्यान न देने के कारण आम जनमानस के लिए असुविधा का माहौल बन गया है। तलवाड़ ने कहा कि अब आने वाले समय में लोग पंजाब सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी हैं। इस मौके पर मनजीत सिंह राजपुर भाईयां, संजीव कुमार पंचनंगला, तरुण अरोड़ा मंडल अध्यक्ष, सतविंदर कौर सरपंच, तरसेम सिंह सरपंच, गुरमुख सिंह, बकशीश सिंह, जसबीर सिंह, गुरमीत सिंह व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सतवीर सिंह सत्ता भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here