Wednesday, October 28, 2026
Home Education जवानों की शहादत को किया सलाम, पौधारोपण कर दी श्रद्धांजलि

जवानों की शहादत को किया सलाम, पौधारोपण कर दी श्रद्धांजलि

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद होशियारपुर ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सी.आर.पी.एफ. जवानों को शहादत का सलाम देते हुए विभिन्न कॉलेजों में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन एस.टी कॉलेज होशियारपुर में मुकुल भोला की अध्यक्षता में करवाया गया। जिसमें 44 पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने बताया कि 44 पोधे का उद्देश्य एक पौधा एक शहीद के नाम पर लगाना है।

Advertisements

इस दौरान आज समागम का आगाज करते हुए 10 पौधे लगाए गए। इस दौरान रिषभ बीटन ने बताया कि आज जो हमारे सेना ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों का बदला लिया है उसके लिए वह सेना के आभारी हैं उन्होंने बताया कि इसके बाद देश के प्रत्येक युवा में एक अलग जोश भर गया है। उन्होंने बताया कि जो 44 पौधे लगाने का जो संकल्प लिया गया है उसे इसी सप्ताह में पूरा किया जाएगा। इस दौरान कॉलेज विद्यार्थियों द्वारा भी पौधारोपण कर शहीदों को श्रद्धाजलि देने का प्रण लिया गया। इस अवसर पर रघुराज सिंह गुलेरिया तहसील संयोजक मौजूद रहे। रघुराज सिंह गुलेरिया ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रहित समाजिक गतिविधियों के लिए कार्यबद्ध रहा है और रहेगा। इस दौरान जय हिंद जय भारत के नारे लगाए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here