मुख्यमंत्री कै. अमरिंदर सिंह ने होशियारपुर में की नए युग की शुरुआत: संतोष चौधरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने होशियारपुर के लिए सात बड़े प्रोजैक्टों का नींव पत्थर रख कर यहां पर नए युग की शुरुआत की है। इसके लिए सभी मुख्यमंत्री के आभारी रहेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के सिद्धांतों पर जमीनी स्तर पर पहरा दिया है तथा पंजाब को विकास के पथ पर अग्रसर एवं गतिमान करने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं चलाई गई योजनाओं का जनमानस को लाभ मिल रहा है। यह बात पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री संतोष चौधरी ने मुख्यमंत्री के होशियारपुर आगमन पर कैप्टन अमरिंदर सिंह से भेंटकर उनका धन्यवाद व्यक्त करते हुए कही।

Advertisements

संतोष चौधरी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने होशियारपुर, दसूहा, चब्बेवाल एवं शाम चौरासी को दिन खोलकर ग्रांटें एवं योजनाएं दी हैं। उनके आगमन से जनता का विश्वास बढ़ा है और इसका लाभ कांग्रेस पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में 101 प्रतिशत मिलने वाला है। कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री श्रीमती चौधरी ने केन्द्र की पिछली कांग्रेस सरकार के समय में इलाके में करवाए गए कार्यों की जानकारी दी और बताया कि प्रदेश में कांग्रेस की जीत के साथ ही पूरे देश में कांग्रेस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर की जनता आने वाली चुनावों में कांग्रेसी प्रत्याशी को विजय बनाने का मन बना चुके हैं, क्योंकि कैप्टन सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों ने सभी का मन जीत लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here