
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला महिला कांग्रेस की एक विशेष बैठक जिला प्रधान तरणजीत कौर सेठी की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई। आज की बैठक का एजेंडा महिला दिवस के तौर पर मनाया गया। इस अवसर पर श्रीमति सेठी ने संबोधन करते हुए कहा कि जब है नारी में शक्ति सारी, तो फिर क्यों नारी को कहे बेचारी…। नारी देश की सबसे बड़ी शक्ति है और आने वाले समय में वास्तव में नारी सबसे आगे बढ़ेगी, लेकिन यह भी हम कह सकते है कि आज भी नारी सुरक्षित नहीं है। नारी पर कई तरह के अत्याचार किए जा रहे है।

लेकिन हो सकता है कि लोग नारी की शक्ति को पहचाने और उसका सम्मान करें। इस मौके पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुरिंदर सठियाला, दीप भट्टी, दलवीर कौर, अनू, परमजीत, जोगिंदर कौर, सरवणजीत, गुरबचन कौर, कैलाश रानी, बलविंदर कौर, हरजीत सीकरी, रविंदर कौर, भोला, नीलम, सुमन तलवाड़, सुमन, अरुणा रानी, रजिंदर बती, मोनिका, मीना रानी, हरभजन पुरी, गीता, बलदीप और शंकुन्तला आदि मौजूद थे।












