चुनावों से पूर्व सांसद द्वारा करवाए जा रहे शिलान्यास भी हार से नहीं बचा सकते: प्रेम कौशल

हमीरपुर (द स्टलैर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की चंबी रैली के बाद भाजपा व कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध तेज हो गया है। सी.एम. जयराम ठाकुर व सांसद अनुराग ठाकुर हाल ही में हुई राहुल की रैली को असफल घोषित कर चुके हैं। अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल ने भाजपा द्वारा की गई ब्यानबाजी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Advertisements

शनिवार को प्रेस को जारी बयान में प्रेम कौशल ने कहा कि एक सांसद के रुप में अनुराग ठाकुर की विदाई का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि रैली में राहुल गांधी को सुनने उमड़ा भारी जन समूह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि देश के साथ-साथ प्रदेश की जनता भी केंद्र में सत्ता परिवर्तन करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता अब झूठ, जुमलों और नौटंकी की बजाए बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, मजबूत आर्थिक विकास, सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के साथ परस्पर भाईचारे की विचारधारा को प्रमोट करने वाले नेतृत्व और पार्टी को देश की बागड़ोर सौंपना चाहती है।

प्रेम कौशल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने धरातल पर जाकर और गांव-गांव घूम कर जनता के साथ सीधा संपर्क स्थापित करते हुए देश की जनता की मूलभूत समस्यायों को समझ कर सत्ता में आने के उपरांत उनका निदान करने की रुपरेखा तैयार की है जिसकी झलक उनके संबोधन में देखने को मिली।

रैली को असफल करार देने वाले सांसद अनुराग ठाकुर के वक्तव्य पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सांसद के रुप में अनुराग की विदाई का समय समीप है। प्रेम कौशल के अनुसार संसदीय क्षेत्र की जनता अनुराग के झूठ और उनकी हाई प्रोफाइल राजनीति से तंग आ चुकी है तथा अब उनके झांसे में आने वाली नहीं है।

चुनावों से पूर्व किए जा रहे शिलान्यास अनुराग को अब हार से नहीं बचा सकते। उन्होंने कहा कि वास्तविकता तो यह है कि जनता उन्हें आईना दिखाने के लिये चुनावों की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here