महिलाओं ने मेहनत, प्रतिभा, मेधा शक्ति और बल पर हर क्षेत्र में हासिल किया मुकाम : माधुरी ए सिंह

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल माहिलपुर में विश्व महिला दिवस मनाया गया। इस संबंध में करवाए गए विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्य मेहमान के तौर पर अर्जुन आवार्ड विजेता बिजली विभाग से स्पोट्र्स विंग की एच.ओ.डी. माधुरी ए सिंह ने शिरकत की, जिनका स्वागत स्कूल प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर तथा स्टाफ की ओर से किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को संबोधन करते हुए मैडम सिंह ने कहा कि आज का समय महिलाओं का समय है।

Advertisements

आज की नारी कमजोर नही है। कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं ने बाजी ना मारी हो। महिलाओं ने अपनी मेहनत, प्रतिभा, मेधा शक्ति और बल पर हर क्षेत्र में प्रवीणता अर्जित की है। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने तथा जीवन में सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर तथा स्टाफ की ओर से माधुरी ए सिंह को सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here