
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। ड्रीमस कोचिंग संस्थान के सी.एम.ओ. ई.आर. अंकुश मेयर ने बताया कि उनके द्वारा विशेष तौर पर लड़कियों को भविष्य में किन-किन कोर्सेस में दाखिला लेना चाहिए जो उनकी रूचि तथा उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सके। इस सौमीनार में नॉन मैडिकल एवं मैडिकल के विद्यार्थियों द्वारा बहुत उत्सुक्ता से भाग लिया गया।

सबसे पहले विद्यार्थियों को बोर्ड परिक्षाओं से संबंधित कुछ मुख्य पाठ्यक्रम व उनके टापिक्स से संंबधित जानकारी दी गई। इसके बाद उन्हें भविष्य मेें अच्छे कालेज में प्रवेश करने के लिए किन प्रवेश प्रशिक्षाओं में भाग लेना पड़ेगा आदि संबंधी समझाया। उन्होंने कहा कि अभी विद्यार्थियों के अंदर परीक्षाओं में प्रवेश पाने के लिए जागरूक होने की आवश्यरकता है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नॉन मैडिकल के बाद इंडीनियर, बी.एस.सी. से संबंधित प्रवेश परिक्षाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही मैडिकल से संबंधी एम.बी.बी.एस., बी.डी.एस., आयुर्वेदिक, होमोपैथिक, वैटरीनेरी से संबंधित प्रवेश परीक्षाओं संबंधी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों द्वारा अध्यापक से कुछ प्रश्नों के उत्तरों का भी हल करवाया गया।
अंकुश मेयर ने कहा कि किसी भी विषय पर विद्यार्थियों में और अधिक जानने से इच्छा शक्ति का निर्माण होता है। इस अवसर पर ड्रीसम कोचिंग संस्थान के डायरैक्टर वंदना मेयर, अध्यापक ममता बट्टू एवं विक्रम सिंह भी मौजूद थे।












