स्वयं सेवक संघ ने किया शस्त्र पूजन और पथ संचलन, जगह-जगह पर पुष्प वर्षा करके किया गया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विजय दशमी के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, होशियारपुर द्वारा अशोका पार्क, सुखदेव नगर, में शास्त्र पूजा की गई और पथ संचलन किया गया। इस मौके पर समरोह की अध्यक्षता माननीय चन्द्र कांत गौ वंश, पंजाब प्रभारी व श्री अशोक चोपड़ा जी जिला संघ संचालक ने की। समरोह में सैकड़ों स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। अपने संबोधन में श्री चन्द्र कांत जी ने बताया कि देश को जोडऩे की हर स्वयं सेवक पूरी तपस्या से निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं।

Advertisements

स्वयं सेवक देश की सेवा में हर समय तत्पर रहते हैं। उन्होंने राम मंदिर के आंदोलन का भी जिक्र किया और मंदिर के जल्द बनाने की उम्मीद जताई। उन्होंने देसी गाय व गौवंश की संभाल एवं बढ़ोतरी पर भी बल दिया। इस दौरान ध्वज रोहण किया गया और पथ संचलन किया गया। जिसका स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। बैंडबाजों के साथ हुआ पथ संचलन श्री राम लीला मैदान से होता हुआ अशोका पार्क में संपन्न हुआ। इस उपरांत स्वयं सेवकों को जलपान करवाया गया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here