
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय साइंस एग्जीबिशन में छठी से आठवीं कक्षा तक के मुकाबले में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल की छात्रा सोहाना ने ग्रीन एनर्जी का मॉडल बनाकर पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा लवप्रीत कौर ने टेक्नोलॉजी का मॉडल बनाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

स्कूल पहुंचने पर स्कूल इंचार्ज अमरीक सिंह ने इन बच्चों के साथ-साथ उनकी गाइड अध्यापिकाओ मैडम मनजीत कौर तथा मैडम संगीता सैनी को सम्मानित करते हुए कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती। जब अध्यापक उन्हें कड़ी मेहनत करवा कर किसी प्रतियोगिता के लिए तैयारी करवाता है तो उसके सुखद परिणाम सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की इस प्राप्ति से दूसरे विद्यार्थियों को भी आगे की प्रतियोगिताओं में और अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी।











