Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur दिल्ली धमाके के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएः हैप्पी...

दिल्ली धमाके के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएः हैप्पी सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की एक बैठक पंजाब सेवादल के सचिव अशोक सूद (हैप्पी) की अध्यक्षता में हुई। जिसमें हैप्पी सूद ने दिल्ली में हुए धमाके में मारे गए बेगुनाह लोगों को श्रद्धांजलि दी तथा भारत के गृहमंत्री अमित शाह से अपील की कि इस प्रकार के विस्फोटक हमलों में शामिल किसी भी आरोपी तथा उसके साथियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाना चाहिए तथा गिरफ्तार हुए लोगों पर ऐसी धाराएं लगाई जाएं जिससे सारी उम्र वह जेल में ही सड़े तथा आने वाली इनकी नसलें भी भविष्य में ऐसा काम न करें।

Advertisements

इस अवसर पर हैप्पी सूद ने जिला प्रशासन से तथा एसएसपी होशियारपुर से अपील की कि रात को गश्त बढ़ाई जाए। उन्होंनें लोगों से अपील की कि बाजारों में भी अगर आपके पास कोई स्कूटर, मोटरसाइकिल या कार लंबे समय खड़ी रहती है तो तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूप को या संबंधित थाने में दी जाए। हैप्पी सूद ने आगे कहा कि हमें अपने घरों में जब किराएदार रखते है, तो उसकी पूरी वेरीफिकेशन की जाए। इस अवसर पर कै. दर्शन सिंह, संजीव जैन, रविंद्र वर्मा, कै. गोबिंद जयसवाल, राकेश शर्मा, रवि सोनी, मुकेश कुमार, छिन्दी प्रधान, करण शर्मा, प्रदीप पराशर, कै. सोहल लाल, टिप्पू ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here