महिला अधिकारों प्रति बदला है लोगों का नजरिया: साध्वी तपस्वनी भारती

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के सामाजिक प्रकल्प संतुलन-लिंग समानता कार्यक्रम के अंतर्गत एक सामाजिक कार्यक्रम (बैलेंस फॉर बैटर) का आयोजन स्थानीय आश्रम गौतम नगर होशियारपुर में किया गया। इस अवसर पर श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री तपस्वनी भारती जी ने बताया कि हाल के वर्षो में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करने के मामले में लोगों का नजरिया बदला है।

Advertisements

हालांकि संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक दुनिया का कोई भी देश यह दावा नहीं कर सकता है कि उसके देश में महिलाओं को पुरुषों के ही समान सभी अधिकार मिले हुए हैं। दुनिया की करीब १.३ अरब महिलाएं पुरूषों की तुलना में औसतन तीस से चालीस प्रतिशत कम वेतन दिया जाता है। महिलाएं हिंसा की शिकार होती हैं। दुष्कर्म, घरेलू हिंसा के साथ विकलांगता जैसी कई गंभीर स्थितियों उन्हें गुजरना पड़ता है। इसलिए महिलाओं को हिंसा से बचाने के लिए और उनका हक दिलाने के लिए महिला दिवस का आयोजन किया जाता है।

साध्वी जी द्वारा महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया। जो महिलाएं आर्थिक रुप से आत्म-निर्भर नहीं है उन्हें अपने पति से भरण पोषण का खर्च प्राप्त करने का अधिकार है। माता-पिता की संपत्ति में बेटियों का भी उतना ही अधिकार होता है जितना की बेटों का। घरेलू हिंसा व उत्पीडऩ के खिलाफ महिलाओं को न्याय दिलवाने के लिए अधिनियम बनाया गया है जिसके अंतर्गत ३ साल की कैद और जुर्माने की सजा हो सकती है। दहेज लेना व देना कानूनी अपराध हैं। इसमें ५ साल की कैद व १५ हजार रूपये जुर्माने का प्रावधान है।

इस अवसर पर विशेष रू प में सुदेश सांपला, तरनजीत सेठी, (प्रधान कांग्रस महिला मोर्चा), पार्षद मीनू सेठी, स्नेह जी, डा. नीशी मोदी, श्रीमति पूजा वशिष्ट, डा. कमल चौधरी, कुमकुम सूद, सुरिंदर कौर सैनी, प्रि.सुमन गुलाटी, पार्षद सुरेखा बरजाता, सुरिंदर सतियाला, दीप भट्टी, पार्षद सुनीता दुआ, पार्षद गुरप्रीत कौर, पार्षद नरिंदर कौर, नीलम भारद्वाज, परमजीत कौर व शहर के गणमाण्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here