Tuesday, October 27, 2026
Home Crime कार से हैरोईन व अवैध शराब बरामद, टांडा का सुखजीवन गिरफ्तार

कार से हैरोईन व अवैध शराब बरामद, टांडा का सुखजीवन गिरफ्तार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी/ गिरीश ओहरी। होशियारपुर के टांडा चौक पर चैकिंग दौरान कार की तलाशी करने पर अवैध शराब व हैरोईन बरामद होने पर माडल टाउन पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुखजीवन सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र बलविंदर सिंह निवासी खख्खां थाना टांडा के रुप में हुई है।

Advertisements

डी.एस.पी. सिटी जगदीश राज के निर्देशों पर असामाजिक तत्वों पर नकेल डालने के लिए चलाई गई मुहिम के अंर्तगत थाना माडल टाउन प्रभारी भरत मसीह की अगुवाई में ए.एस.आई हंस राज पुलिस पार्टी सहित टांडा चौक पर मौजूद थे तो चैकिंग दौरान कार नंबर पीबी-10-डी.एम.-9171 को रोक कर तलाशी लेने पर 120 बोतल अवैध शराब व 50 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। पुलिस ने सुखजीवन सिंह को गिरफ्तार कर अदालत पेश किया, यहां उसे रिमांड पर भेज दिया ताकि गहनता से पूछताछ की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here