Monday, October 19, 2026
Home Crime थाना माहिलपुर: गांव मखसूसपुर का बिंदर नशीले पाऊडर सहित काबू

थाना माहिलपुर: गांव मखसूसपुर का बिंदर नशीले पाऊडर सहित काबू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट : समीर सैनी/परमार। थाना माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 36 ग्राम नशीले पाऊडर सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना माहिलपुर पुलिस के ए.एस.आई. गुरजिंदर सिंह को सूचना मिली थी कि गांव पंचनंगला मोड़ के नजदीक सुखविंदर सिंह उर्फ बिंदर पुत्र हरभजन लाल निवासी मखसूसपुर थाना मेहटियाना की तलाशी लेने पर नशीला पाऊडर बरामद किया।

Advertisements

सूचना मिलने पर एस.आई. विजयंत कुमार इंचार्ज चौंकी कोट फतूही ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचकर सुखविंदर सिंह उर्फ बिंदर की तलाशी ली तो उससे 36 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद हुआ। थाना माहिलपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाही शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here