हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने नंगल शहीदां के रघुवीर सिंह सैनी को कुचला, हालत गंभीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे महाराणा प्रताप चौक (प्रभात चौक) पर हुए एक सडक़ हादसे में ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया। इस हादसे में साइकिल सवार को दोनों टांगे बुरी तरह से कुचली गई। घायल को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी अनुसार महाराणा प्रतार चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक (एच.पी.-72, 4306) ने साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisements

ट्रक इतनी तेज था कि उसे पता ही नहीं चला कि ट्रक के नीचे कोई आया है। ट्रैफिक पुलिस व लोगों द्वारा शोर मचाए जाने पर ट्रक चालक को हादसे की जानकारी हुई और उसने ट्रक रोका। घायल साइकिल सवार की पहचान रघुवीर सिंह सैनी (62) निवासी नंगल शहीदां के रुप में हुई। घायल की दोनों टांगे ट्रक के पिछले टायरों के नीचे आने से बुरी तरह से कुचली गई। गंभीर अवस्था में उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here