Tuesday, October 13, 2026
Home Politics लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी भाजपा सरकार: सन्नी शर्मा

लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी भाजपा सरकार: सन्नी शर्मा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक के दिशानिर्देश अनुसार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए जनहित कार्यों को लेकर लोगों के घर-घर जाकर संपर्क करेंगे और नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को अवगत करवाएंगे। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला होशियारपुर के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा की अध्यक्षता में होशियारपुर में घर-घर जाकर लोगों को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में अवगत करवाया गया और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने इसका आवाहन युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों से किया गया।

Advertisements

जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। भाजयुमो पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने बताया कि देश की जनता नरेंद्र मोदी को ही देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है आज लोगों को घर-घर जाकर इसके बारे अवगत करवा नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने की अपील की गई जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है। इससे यह तय है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ देश में सरकार बनाने जा रही है। मोदी सरकार ने जिस प्रकार हर वर्ग तक विकास की ऐसी कड़ी स्थापित की है कि आज देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने उज्जवला योजना के तहत नारी सम्मान की बात स्टार्टअप इंडिया के तहत युवाओं के हित की बात की ऐसी सैकड़ों योजनाएं हैं जिस पर देश के हर तबके को लाभांवित किया है।

इस दौरान नितिन गुप्ता नन्नू ने कहा कि देश का बच्चा-बच्चा आज नरेंद्र मोदी के पक्ष में खड़ा है नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र हित, देश-हित को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए 17 मई तक हर घर तक पहुंचकर देश में हुए विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेगा, जिसकी शुरुआत हो चुकी है। इस अवसर पर भाजपा जिला जालंधर के सोशल मीडिया इंचार्ज हरजिंदर सिंह बावजी युवा मोर्चा जालंधर नॉर्थ के महामंत्री शिवम तिवारी, महामंत्री युवा मोर्चा चिंटू हंस, जिंदू सैनी, मंजिदर सिंह मनू, राजन शर्मा, राजा सैनी, राजेश सूरी, ईशान मेहरा, धीरज ऐरी, रूपेश चोपड़ा, सन्नी वर्मा, संदीप चड्डा, राघव शर्मा, बलवीर विर्दी, अमनदीप जस्सी, मोनू जहानखेलां, पिंका नंदन, रिंकू बस्सी, लक्की प्रधान आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here