भाजपाईयों को हजम नहीं हो रहा शहर का विकास: एडवोकेट मरवाहा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा द्वारा होशियारपुर शहर के विकास के लिए सरकार से 20 करोड़ रुपये जारी करवाना सराहनीय कदम है। मगर, भाजपाईयों को यह बात हजम नहीं हो रही और वे इसे निगम का पैसा कहकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उक्त बात कांग्रेसी नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा ने कही। उन्होंने कहा कि जनता की भलाई के लिए शुरु किए जाने वाले प्रोजैक्टों में सहयोग करने की बजाए भाजपा नेता बिना कारण का विवाद पैदा करने की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं, जबकि सत्य यह है कि निगम किसी का निजी कोष नहीं है। निगम में जमा पैसा भी जनता का ही है और इसे जनता की भलाई पर ही खर्च किया जाना कोई बुराई नहीं है।

Advertisements

एडवोकेट मरवाहा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने सरकार से जनता की भलाई हेतु 20 करोड़ रुपये पास करवाकर शहर के विकास को गति देने का सराहनीय कदम उठाया है तथा यह तो मात्र एक शुरुआत है। श्री अरोड़ा के इस कदम का सभी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपाईयों के रवैये से लग रहा है कि उन्हें शहर का विकास पसंद नहीं। जिस कारण वे जनता को गुमराह करके अपना निजी स्वार्थ साधने का प्रयास कर रहे हैं।

इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि भाजपा को औछी राजनीति छोडक़र शहर के विकास में सहयोग करना चाहिए ताकि शहर में मूलभूत सुविधाओं को दूर किया जा सके और आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार शहरों एवं गांवों के विकास को बचनबद्ध है तथा कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की अगुवाई में शहर का विकास करवाया जाएगा। विकास कार्यों के शुरु होने से शहर के कई रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और नए प्रोजैक्टों पर काम शुरु होगा, जो एक तय समय के भीतर पूर्ण किए जाएंगे। कांग्रेस सरकार ने जो कहा वही किया, जबकि भाजपा ने जनता से सदैव झूठे वायदे करके गुमराह ही किया है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच नरवीर नंदी, जुगल किशोर, कैप्टन कर्म चंद, पार्षद सुरिंदरपाल सिद्धू, बिल्ला, कुलदीप सिंह, कमल कुमार, अमरजीत सिंह सर्बजीत साबी व अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here