Friday, October 9, 2026
Home Politics 50 कि.मी लिंक सडक़ों का निर्माण मुकम्मल: डा. राज कुमार

50 कि.मी लिंक सडक़ों का निर्माण मुकम्मल: डा. राज कुमार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। बीते दिनों डा. राज कुमार विधायक चब्बेवाल द्वारा हलके के विभिन्न गांवों में लिंक सडक़ों के निर्माण के चल रहे कार्यो का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने 50 कि.मी की लिंक सडक़ों जिनके निर्माण का कार्य पूरा हो गया है, का भी जायजा लिया तथा इसे गांव निवासियों को समर्पित किया। बिहाला से नौरंगाबाद, लहिली कलां से टौहलियां, बोहन से जट्टपुर तथा भाम से जल्लोवाल खनूर की लिंक सडक़ों के निर्माण का कार्य मुकम्मल हो चुका है। डा. राज कुमार ने इस मौके पर कहा कि चब्बेवाल हलके की 250  कि.मी की लिंक सडक़ों के लिए 15  करोड़ की ग्रांट मंजूर हुई है तथा इन सडक़ों का निर्माण कार्य तेज़ गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि मार्च महीने तक इसकी नुहार बदल जाएगी।

Advertisements

इस मौके पर डा. राज कुमार ने कहा कि भारी बारिश के कारण बरबाद हुए बिछोही तथा ताजोवाल के गांवों को जोडऩे वाले काजवे की जगह पर पुल बनाने के लिए भी 3.30 करोड़ के फंड जारी हुए हैं तथा इस प्रोजैक्ट से सबंधित विभागों के कार्य शुरू कर दिए गए हैं तथा पंचायती चुनावों के बाद पुल के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

यह बताते हुए डा. राज ने अपने हलके के विकास के लिए हर प्रयास कर चब्बेवाल वासियों को बेहतर सुविधाएं देने के अपने लक्ष्य को एक बार फिर दोहराया। उन्होंने कहा कि हलका वासियों के सम्मान तथा विश्वास को बनाए रखने के लिए वह हर बनता प्रयास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here