Monday, October 26, 2026
Home Sports इंटरनैशनल प्रो-बाक्सिंग नाइट प्रतियोगिता में होशियारपुर की 5 खिलाडिय़ों ने लहराया परचम

इंटरनैशनल प्रो-बाक्सिंग नाइट प्रतियोगिता में होशियारपुर की 5 खिलाडिय़ों ने लहराया परचम

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। कोलकाता के उत्तर पारा मखला में शिव शक्ति समिति द्वारा इंटरनैशनल प्रो-बाक्सिंग नाइट बैटल ऑफ वेरियर्ज प्रतियोगिता का आयोजन गत 24 मार्च को करवाया गया था। कोलकाता के कौंसलर कामख्या नारायण सिंह के नेतृतव में हुई इस प्रतियोगिता में होशियारपुर के सरकारी कॉलेज की तीन छात्राएं मनू बद्धन, राधिका व महक के साथ-साथ होशियारपुर के गांव छावनीं कलां की नीतू व रेनू बंगर हिस्सा लेने पंहुची प्रतियोगिता दौरान सफलता हासिल कर वापिस अपने शहर लौटी।

Advertisements

इस मौके पर कॉलेज प्रिंसीपल डा. परमजीत सिंह ने छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा खेल जगत में आगे भी इसी प्रकार मेहनत करके अपना, अपने माता-पिता व कॉलेज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर लोकसभा इंचार्ज होशियारपुर (बी.वी.एफ) जगमोहन सिंह ने विजेता खिलाडिय़ों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि होशियारपुर के खिलाडिय़ों ने कोलकाता में जाकर जीत हासिल कर होशियारपुर का नाम रोशन किया है।

इस दौरान बाक्सिंग कोच हरजंग सिंह ने खिलाडिय़ों को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया तथा बधाई देते हुए अग्रनीय प्रतियोगिताओं के लिए डटकर मेहनत करने व उनमें भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर दिलबाग सिंह, कमल बंगर, प्रीति, रीतिका, अनिशा, डिम्पल, मंदीप कौर, उपासना, खुशबू, प्रिया, नीकिता आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here