Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur एचडीसीए की सुरभि का बीसीसीआई के एनसीए कैंप में चयन से होशियारपुर...

एचडीसीए की सुरभि का बीसीसीआई के एनसीए कैंप में चयन से होशियारपुर क्रिकेट छुएगी नई बुलंदियांः डा. घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर एचडीसीए सेंटर की होनहार महिला क्रिकेटर व वुडलैंड स्कूल की छात्रा सुरभि के बीसीसीआई के द्वारा लगाए जाने वाले एनसीए राष्ट्रीय कैंप में चयन से समूह होशियारपुर जिले में सभी क्रिकेट खिलाड़ियों में भारी उत्साह है। डा. घई ने बताया कि सुरभि के इस  राष्ट्रीय स्तरीय कैंप में चयन से होशियारपुर की क्रिकेट नई बुलंदियों को छुएगी। उन्होंनें बताया कि बीसीसीआई द्वारा राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी बैंगलुरू में लगाए जाने वाले इस एक माह के कैंप में सुरभि के साथ अन्य चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय कोच क्रिकेट की बारीकियां सिखाएंगे। डा. घई ने कहा कि सुरभि एनसीए कैंप में चयन से होशियारपुर के महिला क्रिकेट खिलाड़ियों व अन्य खिलाड़ियो को भी मेहनत के साथ आगे आने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

Advertisements

उन्होंनें बताया कि अंडर-19 वर्ग में सुरभि के साथ पंजाब की हरसिमरनजीत कौर व पनमीत कौर बिंद्रा का भी इस एनसीए कैंप में चयन होना समूह पंजाब के लिए बड़ी बात है। एचडीसीए की ओर से सुरभि के इस चयन पर अध्यक्ष डा. दलजीत खेला व सचिव डा. रमन घई द्वारा एसोसिएशन व सुरभि की कोच दविंदर कौर कल्याण, सहायक कोच निकिता कुमारी, ट्रेनर कुलदीप धामी, जिला कोच दलजीत सिंह, सहायक कोच पंकज पिंका, दलजीत धीमान, प्रवीण कुमार, दिनेश शर्मा ने सुरभि को उसकी उपलब्धि व उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here