राजिंदर मोदगिल भाविप के प्रधान, नकड़ा महासचिव और तिलक राज वित्त सचिव नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद की चुनावी बैठक प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर आगामी दो वर्षों के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। चुनाव प्रक्रिया डा. के.के. भार्गव चुनाव ऑबजरवर की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान प्रधान पद के लिए संजीव अरोड़ा ने राजिंदर मोदगिल के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे लोकेश खन्ना ने अनुमोदित करते हुए अपनी सहमति जताई। महासचिव पद के लिए दविंदर अरोड़ा ने एच.के. नकड़ा का नाम प्रस्तावित किया। जिसे कर्नल ललित विग ने अनुमोदित किया तथा वित्त सचिव पद के लिए मास्टर गुरप्रीत सिंह ने तिलक राज शर्मा का नाम प्रस्तावित किया, जिसे वरिंदर चोपड़ा ने अनुमोदित करते हुए अपनी सहमति जताई। तीनों पदाधिकारियों के चयन हेतु अन्य नाम पेश न होने पर सर्वसम्मति से उक्त तीनों सदस्यों को जिनमें राजिंदर मोदगिल को प्रधान, एच.के. नकड़ा को महासचिव तथा तिलक राज शर्मा को वित्त सचिव नियुक्त किया गया।

Advertisements

सदस्यों को साथ लेकर समाज सेवी कार्यों को आगे बढ़ाए नई टीम: संजीव अरोड़ा

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संजीव अरोड़ा ने बताया कि नई टीम का कार्यकाल 2019 से 2021 तक दो साल के लिए होगा। उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद के समस्त सदस्य पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ समाज सेवी कार्यों में बढ़चढ़ कर अपना योगदान डालते हैं तथा परिषद के पांच सूत्रों के तहत अपने फर्ज का निर्वाह करते हैं। संजीव अरोड़ा ने नए पदाधिकारियों से कहा कि वे समस्त सदस्यों के सहयोग से परिषद कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएं व और सदस्यों को संस्था के साथ जोडक़र इसे मजबूती प्रदान करें। इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान राजिंदर मोदगिल ने नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसे सभी के सहयोग से पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि परिषद की तरफ से पिछले समय में जो कार्य किए गए हैं उनसे प्रेरणा लेते हुए भविष्य में और भी आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठक में ठाकुर नरिंदर सिंह, दविंदर अरोड़ा, दीपक मेहंदीरत्ता, वरिंदर चोपड़ा, एन.के. गुप्ता, नवीन कुमार कोहली, मास्टर गुरप्रीत सिंह, कर्नल ललित विग, लोकेश खन्ना, रमेश भाटिया, विजय अरोड़ा, कुलविंदर सिंह सचदेवा, तरसेम मोदगिल, कुलवंत सिंह पसरीचा, रमेश भाटिया, अमरजीत शर्मा, रविंदर भाटिया, अतुल शर्मा, गौरव गर्ग, पवन अरोड़ा, राजेश बांसल, विनोद पसान व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here