Thursday, October 8, 2026
Home Crime तेज रफ्तार कार चालक रेहड़ी सहित अन्य वाहनों को टक्कर मार हुआ...

तेज रफ्तार कार चालक रेहड़ी सहित अन्य वाहनों को टक्कर मार हुआ फरार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। देर सायं करीब 8 बजे सिविल अस्पताल के समीप एक तेज रफ्तार कार चालक ने सिलेंडरों से भरी रेहड़ी तथा कुछ अन्य वाहनों को टक्कर मार दी तथा फरार हो गया। लोगों ने उसे पकडऩे की कोशिश की तथा इतने में वह काफी दूर जा चुका था। इस दौरान उसकी कार की नंबर प्लेट टूटकर वहां गिर गई। कार इतनी तेज थी कि चालक इसे संभाल नहीं पाया और रेहड़ी व अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुए वहां से गुजर गई।

Advertisements

भगवान का शुक्र है कि कोई राहगीर इस हादसे में कार की चपेट में नहीं है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। बताया जा रहा है कि कार चालक कथित तौर पर नशे की हालत में लग रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here