Monday, October 5, 2026
Home Crime संदिग्ध परिस्थितियों में पानी की टंकी में मिला मां व बेटे का...

संदिग्ध परिस्थितियों में पानी की टंकी में मिला मां व बेटे का शव

इंदौरा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अजय शर्मा। थाना इंदौरा के अंतर्गत डाह कुलाड़ा गांव में आज सुबह पानी की टंकी में मां व उसके मासूम बेटे का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी,प्राप्त जानकारी के मुताबिक सपना पत्नी अंकुश गुलेरिया जो कि अपने घर मे रात को सोये हुए थे कि सुबह 4 बजे जब अंकुश ने अपनी पत्नी को अपने साथ सोया न पाया तो उसने अपने पिता राम सिंह गुलेरिया को सूचित किया तथा उन्होंने सभी गांव वालों को सूचित किया तथा सुबह उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट इन्दौरा थाना में दर्ज करवाई तथा सपना के पिता मंगल सिंह को भी सूचित कर दिया तथा वह भी अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ डाह कुलाड़ा में पहुंचे,अंकुश के बयानों के आधार पर जब उसकी माता द्वारा घर में बनी पानी की टंकी की आवाज़ आने के चलते जब टंकी का डकन खोला तो उसमें सपना व उसके मासूम बेटे अंगद जिसकी आयु करीब साढ़े तीन साल थी का शब तैरते हुए पाया।

Advertisements

मौका वारदात पर डी.एस.पी नूरपुर डा.साहिल अरोड़ा ,एस.डी.एम गौरव महाजन थाना प्रभारी इन्दौरा सुरिंदर सिंह अपनी टीम सहित मौका पर पहुंचे तथा सपना के मायके वालों को इस संबंधी जानकारी दी तथा उनके पहुंचने पर सपना व उसके मासूम बेटे के शब को बाहर निकाला, शव को बाहर निकालने पर माहौल गमगीन व तनावपूर्ण हो गया परन्तु मौके की निजाक्त को देखते हुए दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया।

क्या कहतें हैं डी.एस.पी डा. साहिल अरोड़ा इस संबन्धी जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे व सपना 28 वर्ष व उसके मासूम बेटे का शव टंकी से निकाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया है तथा सपना के सास ससुर व पति को पूछताश के लिए थाना इन्दौरा में ले गए तथा उनके घर को फोरेंसिक टीम आने तक सील कर दिया गया है।
क्या कहतें हैं मृतका के पिता
सपना के पिता मंगल सिंह निवासी सिहुंटि पठानकोट ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2014 में डाह कुलाड़ा निवासी अंकुश गुलेरिया से हुई थी तथा उनके ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे ,पिछले ही दिनों एक कार की मांग भी की थी, पिछले कल रविवार को उनकी बेटी सपना का फ़ोन आया था कि उसके ससुराल वाले तंग करते हैं जिसके सिलसिले में उसके ससुर से भी बातचीत की थी। मेरी बेटी व मेरे मासूम द्दोते की ससुराल वालों द्वारा हत्या की गई है तथा इसमें मेरे दामाद की बहन का भी बहुत बड़ा हाथ है। उन्होंने पुलिस व प्रशासन से उनकी बेटी व मासूम दोते के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here