Wednesday, October 28, 2026
Home Latest संतोष चौधरी को मिले टिकट, बाली व खुल्लर ने करवाया हवन

संतोष चौधरी को मिले टिकट, बाली व खुल्लर ने करवाया हवन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष चौधरी को टिकट दिए जाने की मांग को लेकर पूर्व पार्षद कर्मबीर बाली व कांग्रेसी नेता रोहित खुल्लर ने साथियों सहित मैडम के लिए हवन यज्ञ करवाया। इस अवसर पर बाली व खुल्लर ने कहा कि चौधरी परिवार की पार्टी व समाज को बहुत देन है तथा उनके द्वारा किए गए जन कल्याण के कार्य के कारण हल्का निवासी उन्हें अपने प्रतिनिधि के तौर पर देखते है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि भगवान से भी यही प्रार्थना की गई कि कांग्रेस पार्टी मैडम चौधरी को टिकट दे और इस सीट से जीत प्राप्त करे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में इलाका निवासी एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here