होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) यूथ के संयुक्त महामंत्री तथा भाजपा के जिला सचिव सुरिंदर भट्टी (पोनी) की अगुवाई में भारत रत्न डा. भीम राव अंबेडकर जी का जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद बतौर मुख्यतिथि उपस्थित हुए। इस दौरान श्री सूद ने कहा कि डा. अंबेडकर की सोच से ही आज समाज के पिछड़े लोगों में समानता आई है। भारतीय संविधान निर्माता जातिप्रथा मुक्त भारत के निर्माण के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। वह एक ऐसा समाज चाहते थे जहां महिलाओं व कमजोर वर्ग को एक समान अधिकार मिलें।
इस अवसर पर सुरिंदर भट्टी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि डा. अंबेडकर की छवि हमेशा हमारे दिलों में रहेगी तथा हम सब मिलकर उनकी सोच को अपने जीवन में अपनाकर जीवन के स्तर को उंचा उठाएंगे। उन्होंने हमेशा पीडि़तों के पक्ष में आवाज बुलंद की। वह महिलाओं व निम्न वर्ग के लोगों को सबल व शिक्षित बनाना चाहते थे। इस मौके पर विभिन्न कर्मचारियों व व्क्ताओं ने डा. भीम राव की देश प्रति उपलब्धियों को याद किया। इस मौके पर सुरिंदर भट्टी ने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विजय पठानिया जिला प्रधान, विनोद परमार, शिव कुमार काकू, सन्नी खोसला, मनोज कैनेडी, अनिल हंस, चिंटू हंस, विक्की भट्टी व जावेद खान भी उपस्थित थे।