Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur श्री गणेश जी के मंत्रोच्चारण से मिलता है पूर्ण लाभ: आचार्य सुशील

श्री गणेश जी के मंत्रोच्चारण से मिलता है पूर्ण लाभ: आचार्य सुशील

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। गत 6 दिन से चल रही श्री गणेशपुराण की कथा में श्री धाम वृंदावन से पधारे आचार्य श्री सुशील जी महाराज ने भगवान गणेश के मंत्रोच्चारण के साथ होने वाले लाभ के बारे में बताया। भगवान गणेश की पूजा विधि विस्तार रुप से समझायी, गणेश जी के अंगो का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान के शरीर के एक-एक अंग से हमें शिक्षा प्राप्त होती है। इसका शुद्ध विवेच किया, सप्त दिवस के कथा प्रसंग में परशुराम जी के माता-पिता का अपराध करने पर, परशुराम जी ने हैहय वंश को पृथ्वी से 21 बार मिटा देने का संकल्प लिया, तदोपरांत 6 प्रकार के मोक्ष, मुक्ति का वर्णन किया। ध्यान अर्थात उपासना के द्वारा किस प्रकार से ब्रम्ह को जाना जाये इसके बारे में भी बताया,

Advertisements

भीतर बाहर एक रस, जो चेतन भरपूर।
विभुनभ सम सो ब्रम्ह है, नहिं नेरे नहिदूर।।

वह परमब्रम्ह परमात्मा, हृदय रुपी घट में विद्यमान है, वहीं ब्रम्ह समस्त प्रकृति के कण-कण में विद्यमान है, वह अज्ञानी के लिए बहुत दूर एवं ज्ञानी के लिए बहुत ही निकट है। यह हमारी इच्छा पर निर्भर करता है, अत: मनुष्य का धर्म है कि वह निरंतर ब्रम्ह की उपासना में तत्पर रहे। कथा विश्राम से पहले गणेश पुराण की पुनरावृति की। गणेश महिमा के बारे में गणेश पुराण की कथा सुनने से क्या-क्या लाभ होता है इसके बारे में भी बताया तथा वृंदावन से पधारे हुए कलाकारों द्वारा सुदंर झांकी का प्रदर्शन और फूल होली पर सुंदर भजनों का आनंद सभी भक्तों ने लिया।

गौरतलब है कि महाराज श्री की मधुर बाणी से अब तक श्री मद्भागवत महापुराण, श्री राम कथा, श्री मद्देवी भागवत, श्री शिव महापुराण, श्री विष्णु पुराण एवं श्री गणेश पुराण जैसे सद्ग्रंथो का वाचन किया जा चुका है।

इस दौरान पंडित श्याम ज्योतिषाचार्य, बनवारी लाल काबरा, कमला काबरा, संजीव तलवाड़, नीति तलवाड़, सुरिंदर मित्तल, अश्विनी कालिया, शंभु दत्त, डा. शिवाधार चौबे, डा. जय नारायण, संदीप, संजय शर्मा, सतीश पुरी, अरविंद वर्मा, गगन, संजय, गोपाल, राकेश, रामू, सुनीता शर्मा, गौरी शर्मा, शूचि शर्मा, पलक शर्मा व अन्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here