Tuesday, November 3, 2026
Home Hoshiarpur पोलिंग स्टाफ की पहली रिहर्सल 21 अप्रैल को

पोलिंग स्टाफ की पहली रिहर्सल 21 अप्रैल को

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला चुनाव अधिकारी-कम-जिलाधीश ईशा कालिया ने कहा कि आ रहे लोक सभा चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लोक सभा चुनाव के लिए मतदान 19 मई 2019 को सुबह 7 बजे से लेकर सांय 6 बजे तक होगा, जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रबंध मुकम्मल किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 23 मई 2019 को वोटों की गिनती होगी, जबकि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल व नामांकन पत्र वापिस लेने की आखिरी तिथि 2 मई है। उन्होंने बताया कि होशियारपुर लोक सभा क्षेत्र में कुल 9 विधान सभा हल्के आते हैं, जिनमें होशियारपुर, शाम चौरासी, चब्बेवाल, उड़मुड़, दसूहा, मुकेरियां, श्री हरगोबिंदपुर, भुलत्थ व फगवाड़ा शामिल हैं।
जिलाधीश कालिया ने बताया कि उक्त विधान सभा हल्कों के करीब 15 लाख से अधिक वोटर हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से जिला वासियों को अधिक से अधिक प्रेरित किया जा रहा है, ताकि अगर किसी व्यक्ति ने अपना वोट नहीं बनवाया वह वोट बना कर अपने इस अधिकार का जरु र प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के नौजवान वोट बना कर लोकतंत्र का हिस्सा जरु र बने। उन्होंने दिव्यांगजन को भी वोट बनवाने व बिना किसी डर व लालच के वोट डालने की अपील की।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि लोक सभा क्षेत्र में 1911 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं और वोट प्रक्रिया सुचारु रु प से संपन्न करवाने के लिए पोलिंग स्टाफ नियुक्त कर दिया गया है, जिसकी पहली रिहर्सल 21 अप्रैल को करवाई जा रही हैं। उन्होंने पोलिंग स्टाफ को पूरे उत्साह से अपनी ड्यूटी निभाने के लिए कहा कि उनको गर्व महसूस होना चाहिए कि वे चुनाव प्रणाली का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग की ओर से जहां सुविधा एप व सी-विजिल एप शुरु करके बेहतरीन प्रयास किए गए हैं, वहीं वोटरों की सुविधा के लिए वोटर हैल्पलाइन की भी शुरु आत की गई है।

Advertisements

ईशा कालिया ने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना संबंधी कोई भी व्यक्ति सी-विजिल एप के माध्यम से शिकायत दर्ज करवा सकता है और इस एप के अंतर्गत अपलोड की गई शिकायत पर 100 मिनट में कार्रवाई यकीनी बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सुविधा एप उम्मीदवारों व राजनीतिक दलों को एक छत के नीचे अलग-अलग सेवाएं मुहैया करवा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वोटरों की सुविधा के लिए वोटर हैल्प लाइन मोबाइल एप या 222.ठ्ठ1ह्यश्च.द्बठ्ठ पोर्टल या 1950 हैल्पलाइन नंबर पर काल करके किसी भी तरह की जानकारी हासिल की जा सकती है। इसी तरह आम लोक 1950 पर एस.एम.एस. भेज कर एस.एम.एस. सेवा का लाभ भी उठा सकते हैं और यह बिल्कुल नि:शुल्क है।
उधर अतिरिक्त जिलाधीश (विकास) अमृत सिंह ने विधान सभा हल्कों के लिए नियुक्त किए मास्टर ट्रेनरों के साथ बैठक कर उनको जरु री निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल को पोलिंग स्टाफ की रिहर्सल हो रही है, जिसके लिए मास्टर ट्रेनर पोलिंग स्टाफ को वोट प्रक्रिया के हर पहलू से परिचित करवाया। उन्होंने ई.वी.एम. व वी.वी.पी.ए.टी. मशीनों संबंधी जानकारी भी सांझी की। इस मौके पर तहसीलदार चुनाव करनैल सिंह, मनोज गौढ़, भूषण शर्मा के अलावा अन्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here