Saturday, October 24, 2026
Home Crime मोहद्दीनगर से अपहृत व्यक्ति का शव बछवाड़ा के दियारे गंगा किनारे से...

मोहद्दीनगर से अपहृत व्यक्ति का शव बछवाड़ा के दियारे गंगा किनारे से बरामद

बछवाड़ा /बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश कुमार। थाना क्षेत्र के दादुपुर पंचायत स्थित दुलारपुर दियारे के गंगा के किनारे बुधवार की दोपहर बछवाड़ा थाना की पुलिस ने एक मछुआरे का सड़ा गला शव बरामद किया है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र के हेमनपुर गांव निवासी स्व. राजो सहनी का 40 वर्षीय पुत्र राज कुमार सहनी के रुप में की गई है।

Advertisements

गौरतलब है कि बुधवार दोपहर स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी फसल देखने के लिए जब दुलारपुर दियारा पहुंचे तो गंगा के किनारे सड़ी गली लाश को देखा और बछवाड़ा थाना की पुलिस को सूचना दी। बछवाड़ा थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। मामले को लेकर थाना प्रभारी परशुराम सिंह ने बताया कि मोहद्दीनगर इलाके के मछुवारे इस इलाके में मछली मारने के लिए आते रहते है। विगत 18 अप्रैल को मोहद्दीनगर थाना में थाना कांड संख्या 63/19 के तहत मृतक के परिजनो ने अज्ञात अपराधियों द्वारा अपहरण करने का मामला दर्ज करवाया था।

बछवाड़ा थाना की पुलिस ने परिजनो को घटना की सूचना दी। परिजनो ने मृतक के कपड़े से पहचान की, वही शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here