ढाबे पर मौजूद कुलवंत मैहतपुरिया पर हमला, गंभीर घायल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: सीमर सैनी/जतिंदर प्रिंस। चंडीगढ़-होशियारपुर मार्ग पर शेरगढ़ बाईपास से पहले पैट्रोल पंप के समीप एक ढाबे पर खड़े व्यक्ति पर करीब आधा दर्जन लोगों ने उस पर हमला करके उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर एवं सिविल अस्पताल पहुंचकर कार्रवाई शुुरु कर दी थी।

Advertisements

जानकारी अनुसार घायल कुलवंत मैहतपुरिया पुत्र ओंकार सिंह निवासी गांव मैहतपुर ने बताया कि वह पैट्रोल पंप के समीप एक ढाबे पर मौजूद था कि इसी दौरान करीब साढे तीन-4 बजे लगभग 5-6 लोग वहां पर आए और उन्होंने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद वह गंभीर रुप से घायल हो गया और आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर आए। हमला करने उपरांत हमलावर वहां से फरार हो गए। इस वारदात के बाद उक्त इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बनती कार्रवाई शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here