Monday, October 12, 2026
Home Crime गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी व रिश्तेदार अवैध हथियार और नकदी सहित...

गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी व रिश्तेदार अवैध हथियार और नकदी सहित गिरफ्तार

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली की स्पेशल सेल टीम ने गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी व रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमन उर्फ मोनू निवासी वेलकम के रुप में हुई है। आरोपी गैंग के सदस्यो को अवैध हथियार उपलब्ध करवाता था। इनके पास से 4 जिंदा कारतूस के साथ तीन ऑटोमेटिक पिस्टल और 1,49,000 रुपए की नकदी बरामद की गई है।

Advertisements

डीसीपी अमित कौशिक के मुताबिक, एसीपी कैलाश बिष्ट के सुपरविजन में इंस्पेक्टर सुनील तेवतिया और इनकी टीम यमुना पार में सक्रिय गिरोह के सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही थी। टीम ने ऐसे कई गिरोह के सदस्यों के बारे में जानकारी इकट्ठा की। इस संबंध में हाशिम के साले अमन उर्फ मेहताब के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद आरोपी अमन उर्फ मेहताब को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान हाशिम बाबा की पत्नी जोया को भी अवैध हथियारों की सप्लाई और कैश के संबंध में गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहने है कि मामले जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here