Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur कप्तान सुरभि के आल राउंड प्रदर्शन से होशियारपुर में अंडर-19 क्रिकेट कपूरथला...

कप्तान सुरभि के आल राउंड प्रदर्शन से होशियारपुर में अंडर-19 क्रिकेट कपूरथला टीम को 8 विकेट से हराया: डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-19 महिला अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामैंट में कप्तान सुरभि के आल राउंड प्रदर्शन की बदौलत कपूरथला टीम को 8 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। इस संबंध जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि रोपड़ में खेले गए 50-50 ओवरों के मैच में कपूरथला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जोकि उनके लिए घातक सिद्ध हुआ। होशियारपुर टीम की शानदार गेंदबाजी की बदौलत कपूरथला की सारी टीम 25.2 ओवरों में 60 रन ही बना सकी। जिसमें केवल वेशनवी धीमान ने ही 12 रन बनाए, बाकी कोई भी खिलाड़ी दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच पाया। होशियारपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए  ध्रूविका सेठ ने 17 रन देकर 4 विकेट, वंशिका ने 14 रन देकर 3 विकेट, कप्तान सुरभि ने 6 रन देकर 2 विकेट तथा अन्नया ठाकुर ने 1 खिलाड़ी को आउट किया। जीत के लिए 61 रनों का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी होशियारपुर की टीम ने कप्तान सुरभि के नवाद 15 तथा प्रतिका के नवाद 12 रनों की बदौलत 15.3 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाकर यह मैच 8 विकेट से जीत लिया।

Advertisements

होशियारपुर की इस जीत पर डा. रमन घई ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि होशियारपुर की टीम ने कड़ी मेहनत की है तथा उन्हें आशा है कि टीम आगे भी अपना शानदार प्रदर्शन करेगी। होशियारपुर टीम की इस बड़ी जीत पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, चेयरमैन टूर्नामैंट कमेटी डा. पंकज शिव, संयुक्त सचिव विवेक साहनी व समूह एसोसिएशन पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी। एचडीसीए की इस जीत पर टीम कोच दविंदर कौर कल्याण ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह खिलाड़ियो ने कपूरथला के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया तथा आगे भी वह इसी तरह का प्रदर्शन जारी रख सके इस के लिए उन्होंनें खिलाड़ियों को खेल की बारिकियों को प्रति समझाया। एचडीसीए की इस जीत पर जिला कोच दलजीत सिंह, जिला ट्रेनर कुलदीप धामी, सहायक कोच दलजीत धीमान व सहायक कोच पंकज पिंका ने खिलाड़ियो को बधाई दी। इस अवसर पर जिला रोपड़ के सचिव डा. संदीप बुद्धिराजा के अलावा पीसीए सलैक्टर गुरदीप मिन्हास, होशियारपुर के वरिष्ठ खिलाड़ी अंजलि शीमर भी उपस्थित थे। डा. घई ने बताया कि होशियारपुर का अगला मुकाबला रोपड़ के साथ 13 जून को रोपड़ में खेला जाएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here