गेंहू की खरीद न होने पर आढ़ती व किसानों ने हाईवे पर लगाया जाम

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। गेंहू खरीद न होने से आहत आढ़ती तथा किसानो ने जालंधर पठानकोट हाईवे पर बिजली घर चौक नजदीक जाम लगाकर केंद्र तथा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रधान बलदेव सिंह के नेतृत्व में आढ़तियों ने बताया कि गेहूं की सरकारी खरीद 1 अप्रैल से शुरु हुई है। लेकिन सरकारी खरीद एजेंसियां बेमौसमी बरसात के साथ खराब हुई गेहूं की खरीद नहीं कर रही हैं। दूसरी और मंडी में गेंहू के अंबार लग रहे है।

Advertisements

उन्होंने सरकार से गेहूं की खरीद के लिए तय मापदंडों में ढील देकर जल्द से जल्द से जल्द खरीद शुरु करवाने की मांग की। इस दौरान आढ़तियों व किसानों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने गेहूं खरीद के लिए जल्द प्रबंध नहीं किया तो संघर्ष और भी तेज किया जाएगा। इस दौरान प्रधान बलदेव सिंह मुल्तानी, लखविंदर सिंह लक्खी, सुखविंदरजीत सिंह बीरा, तरलोक सिंह मुल्तानी, लखवीर सिंह लक्खी, राकेश बोहरा, गोल्डी कलियाणपुर, नवनीत बहल, अजीत पाल सिंह, सतनाम सिंह इत्यादि भी मौजूद थे।

11 बजे से दो घंटे तक लगे जाम को एस.डी.एम. ज्योति बाला के समस्या के हल के लिए सरकार तक आवाज पहुंचने के भरोसे के बाद जाम खोलते आढ़तियों ने कहा की अगर दो दिनों में समस्या का हल ना हुआ तो 27 अप्रैल को दोबारा जाम लगाया जाएगा। इस मौके पर विधायक संगत सिंह गिलजियां ने आढ़तियों व किसानो की पैरवी करते कहा कि समस्या के हल लिए कैप्टन अमरेंदर सिंह के पास आवाज पहुंचाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here