सुषमा स्वराज का निधन कभी न पूरी होने वाली क्षति: पार्षद सेठी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा पार्षद मीनू सेठी ने पूर्व केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुषमा स्वराज का निधन कभी न पूरी होने वाली क्षति है। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज जैसी नेत्री बारबार जन्म नहीं लेती तथा ऐसे लोग अपने महान कार्यों के लिए सदैव याद किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री रहते हुए जिस कुशलता के साथ सुषमा जी ने विदेशों में भारत की साख को मजबूत किया उसके बल पर आज भारत की छवि में और भी सुधार हुआ है तथा विदेशों के साथ हमारा संबंध मजबूत हुए हैं।

Advertisements

विदेशों में बसे भारतीयों पर जब भी संकट के बादल छाए सुषमा जी ने एक मां की तरह अपने देशवासियों की रक्षा के लिए दिन रात कार्य किया। पार्षद सेठी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की जीवंत उदाहरण हैं सुषमा जी, जिन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करते हुए महिला शक्ति को मजबूत बनाने में अहम भूमिका अदा की। उनके द्वारा किए महान कार्यों के लिए वे सदैव हमारे बीच बनी रहेंगी और नारी शक्ति को आगे बढ़ाने के उनके उद्देश्यों की पूर्ति के लिए देश की हर महिला उनके पदचिन्हों पर चलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here