Monday, October 26, 2026
Home Education मासिक टैस्ट में पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रिं. ललिता...

मासिक टैस्ट में पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रिं. ललिता ने किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डायरैक्टर एस.सी.ई.आर.टी. के निर्देशामुसार तथा प्रिंसिपल ललिता रानी की अगुवाई में सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी होशियारपुर में प्रोजेक्ट “उडाण” का मासिक टैस्ट लिया गया। जिसमें 8वीं कक्षा की पुनीत, 11वीं कक्षा की परमिंदर तथा 10वीं कक्षा की हरजोत ने पहला स्थान हासिल किया।

Advertisements

प्रिं. लललिता रानी ने बच्चियों को सुबह की सभा में मैडल तथा पुरस्कार देकर उत्साहित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की तरफ से किया गया यह प्रयास बच्चों को अलग-अलग विद्यक मुकाबलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करता है तथा आने वाले समय में उच्च शिक्षा के मुकाबलों के लिए तैयार करता है। इस अवसर पर रविंदर कौर, प्रवीण कुमारी तथा भारती खुराना भी मौजूद थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here