Saturday, October 17, 2026
Home Education वेस्ट मैनेजमेंट सब थीम में चौहाल स्कूल का रहा शानदार प्रदर्शन

वेस्ट मैनेजमेंट सब थीम में चौहाल स्कूल का रहा शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल पथियाल में आयोजित साईंस प्रदर्शनी में सैकेंडरी वर्ग में वेस्ट मैनेजमेंट सब थीम में सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल चौहाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल की छात्राओं इमरनप्रीत कौर तथा अनीता ने वैस्ट मेटिरियल से जो प्रौजेक्ट बनाया था, उसमें उनके गाइड अध्यापक लेक्चरर अशोक कालिया लखविंदर सिंह तथा पूनम विरदी ने उनका भरपूर साथ दिया।

Advertisements

इस मौके पर विधायक जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान पवन आदिया तथा जिला शिक्षा अधिकारी मोहन सिंह लेहल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी सुखविंदर सिंह तथा राकेश कुमार भी उपस्थित थे। बच्चों की इस उपलब्धि पर प्रिंसीपल इंदरा रानी ने उनकी भरपूर सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here