
होशियारपुर/हरियाना(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रीति पराशर। जिला होशियारपुर के ऐतिहासिक गांव जनौड़ी के नवनियुक्त सरपंच सुलिंदर सिंह ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल जनौड़ी में सर्दी के मौसम के चलते जरुरतमंद बच्चों को स्वैटर वितरित किये। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य गांव की भलाई के लिए काम करना है।

गांव जनौड़ी संबधी उन्होंने कहा कि यह कंडी क्षेत्र का सबसे बड़ा गांव है पर सरकार की ओर से कोई बड़ी योजना गांव में नहीं चल रही। वह कोशिश करेंगे कि सरकार के सहयोग से गांव को नई बुलंदियों पर ले आएं।
इस मौके उनके साथ हरभजन सिंह, अरविंद ठाकुर, तरसेम सिंह, जितेंद्र सिंह, बॉबी, रोहित, ननदीप, स्कूल की मुख्य अध्यापिका अनीता देवी, जसप्रीत कौर, प्रिंसिपल रंजीत सिंह, किरण, रेखा, राकेश कुमारी, कैलाश एवं कमलेश देवी भी उपस्थित थे।











