होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: पुष्पिंदर। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत निगम की ओर से बस स्टैंड के बाहर लगने वाली रेहडिय़ों वाले मुसीबत में है। सभी रेहड़ी वाले मांग कर रहे हैं कि निगम उनकी रोजी-रोटी न छीने। इसी संबंध में रेहड़ी मार्किट यूनियन पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद से मिली और अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।
रेहड़ी यूनियन ने सूद से निवदेन किया कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। रेहड़ी यूनियन की बातें सुनने के बाद सूद ने मौके पर ही नगर निगम के कमिश्नर बलबीर राज को फोन पर सारी बात से अवगत कराया और कहा कि बेवजह इन रेहडिय़ों वालों को तंग परेशान न करें और अगर उन्हें वहां से हटाना है तो पहले उनके लिए उचित स्थान का प्रबंध किया जाए या फिर उसी स्थान पर येलो लाइन लगाकर उन्हें निगम की गाइडलाइन जारी की जाए।
सूद ने कहा कि रेहड़ी वालों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने निगम कमिश्नर से बात तो कर ली है। लेकिन जब तक उचित स्थान सरकार की ओर से मुहैय्या नहीं करवाया जाता, तब तक सरकार की ओर से रेहड़ी वालों के साथ कोई धक्केशाही नही होनी चाहिए। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया, चंदर शेखर, रमन शर्मा, मनोज हंस, हरीश गांधी, संजय मालिक, जोगा सिंह, रवि शंकर, प्रिंस अरोड़ा, नदीम, मनी आदि उपस्थित थे।