Wednesday, October 28, 2026
Home Latest मोदी सरकार का फैसला देश के स्वर्णिम युग की शुरुआत: तीक्ष्ण सूद

मोदी सरकार का फैसला देश के स्वर्णिम युग की शुरुआत: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैर न्यूज़)। लंबे समय से स्वर्णों जातियों का पिछड़ा वर्ग आरक्षण नीति को लेकर खुद को ठगा सा महसूस कर रहा था। परन्तु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इनके दर्द को समझा और महसूस किया तथा इनको बहुत बड़ी राहत प्रदान करते हुए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। मोदी जी के इस फैसले से स्वर्णों के लिए स्वर्णिम युग की शुरुआत हुई है और यह इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा, क्योंकि सबका साथ-सबका विकास के नारे को मोदी जी ने ही सार्थक करके दिखाया है। इस फैसले के लिए मोदी जी बधाई के पात्र हैं और स्वर्ण जातियां उनकी धन्यवादी हैं। यह विचार पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने होशियारपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में बातचीत दौरान व्यक्त किए। श्री सूद ने कहा कि यह प्रावधान न होने से पिछड़े स्वर्ण खुद को ठगा सा महसूस कर रहे थे तथा कहीं न कहीं उनके मन में जाति भेदभाव की टीस भी थी। यह फैसला आने से जाति भेदभाव भी मिटेगा और जरुरतमंदों को उनका अधिकार मिल पाएगा।

Advertisements

कहा, स्वर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करके जातिवाद की बढ़ रही खाई को पाटने का प्रयास है मोदी सरकार का यह फैसला

केन्द्र सरकार ने लोकसभा में इसे पूर्ण बहुमत से सहमति प्रदान कर दी है तथा उम्मीद है कि जनता की भलाई के लिए राज्यसभा में भी इसे निर्विरोध पास कर दिया जाएगा। क्योंकि सरकार द्वारा यह फैसला लागू करने पर अन्य संगठन के साथ-साथ कांग्रेस ने भी कहीं न कहीं इसका समर्थन ही किया है। क्योंकि यह जनता, समाज एवं देश की भलाई में लिया गया ऐतिहासिक कदम है। श्री सूद ने एक सवाल के जवाब में कहा कि समाज द्वारा समस्त वर्गों के साथ-साथ पिछड़े स्वर्णों का जीवन स्तर उठाने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है।

रोजगार देने के सवाल पर श्री सूद ने कहा कि केन्द्र सरकार ने रोजगार देने के कई मौके पैदा किए हैं तथा स्किल इंडिया के तहत युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है तथा ऐसी कई योजनाएं हैं जो सरकार न शुरु की हैं। परन्तु दुख की बात है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने युवाओं को रोजगार का स्वप्न दिखाकर उनके साथ धोखा किया है तथा आज वो हर वायदे से मुकर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पुन: भाजपा की सरकार केन्द्र में बनेंगी, क्योंकि सरकार के कार्यों से देश का प्रत्येक नागरिक को विश्वास है तथा वे मोदी जी को ही प्रधानमंत्री के रुप में देखना चाहते हैं। जिसके लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कमर कसे आज से ही तैयारियों में जूझ चुका है।

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान विजय पठानिया, मेयर शिव सूद, उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू, रमेश ठाकुर मेछी, कृष्ण कुमार अरोड़ा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, यशपाल शर्मा, अमरजीत सिंह लाडी, रामदेव यादव, शिव कुमार काकू व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here