Thursday, October 29, 2026
Home Education योगाचार्य डा. तुलसी राम साहू ने सरकारी स्कूल मैंग्रोवाल में लगाया योग...

योगाचार्य डा. तुलसी राम साहू ने सरकारी स्कूल मैंग्रोवाल में लगाया योग प्रशिक्षण शिविर

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल मैंग्रोवाल में योग अभ्यास एवं एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण में स्कूल के छात्रों ने उत्साह से भाग लिया और योगाभ्यास को रोजाना करने का प्रण लिया। इस दौरान बच्चों को योग के प्रति जागरूक किया गया तथा गायत्री परिवार से ऊषा शर्मा ने पुस्तकालय के लिए साहित्य दान में दिए: हारिये न हिम्मत, सफलता के सात सूत्र, अधिकतम अंक कैसे प्राप्त करें, आसन, प्राणायाम, मुद्रबन्ध आदि जैसी जागरूक करने वाली किताबें भेंट की।

Advertisements

स्कूल के प्रिंसिपल अनुपम शर्मा की अध्यक्षता में योग प्रशिक्षक योगाचार्य डा. तुलसी राम साहू संयोजक युवामण्डल द्वारा छात्रों को योगाभ्यास एवं प्राणायाम का विधिवत अभ्यास करवाया गया और योग व भ्रामरी प्राणायाम व ध्यान के द्वारा मानसिक संतुलन को बनाये रखने के लिए प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रिंसीपल अनुपम शर्मा ने कहा कि हमारे प्राचीन ऋषि मुनियों के द्वारा दिये हुए धरोहर योगाभ्यास से भारत ही नही अपितु पूरे विश्व को अच्छा स्वास्थ्य मिल रहा है साथ ही सुखविंदर सिंह ने नशों से बचने के लिये छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर अवतार सिंह, रामपाल, तिलवाल, एवं महादेव आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here