
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। एलायन्स क्लब होशियारपुर गगरेट की तरफ से गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर गुरुद्वारा कलगीधर चरण पावन, मॉडल टाउन, होशियारपुर में क्लब के प्रधान एैली दीपक वर्मा के दिशा निर्देश में सोहन सिंह गिल्ल की संपादित कीनीया (अफ्रीका) के गुरुद्वारों बारे पुस्तक सोविनियर श्री गुरु नानक देव जी का विमोचन किया गया। इस अवसर पर भूतपूर्वक एम.पी. स. वरिन्द्र सिंह बाजबा, स. नरिन्द्र सिंह जस्सल, हरजिन्द्र सिंह रिहल, एैली एडवोकेट एस. के. राणा आई.सी.सी., संगीतकार तजिन्द्र सिंह वीरा, गायक एम.एस.सेठी तथा एैली अशोक पुरी ए.डी.सी टू इंटरनैशनल प्रेजिडेंट विशेश तौर पर उपस्थित हुए।

सोविनियर श्री गुरु नानक देव जी के संपादक सोहन सिंह गिल्ल ने पुस्तक लिखने की ज़रुरत तथा गुरु नानक नामलेवा संगत की तरफ से कीनीया (अफ्रीका) में दो सदियों पहले किए किरत करो, वांट के खाओ तथा नाम जपो के फलसफे के साथ जिए जीवन तथा सिख सिद्धांतो के प्रचार तथा प्रसार के लिए यह पुस्तक कीये हुए कामों का विवरण है। यह पुस्तक सुभीक्षा प्रिंटर्स की तरफ से तैयार की गई है। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान तथा भूतपूर्वक एम.पी. स. वरिन्द्र सिंह बाजबा ने एलायन्स क्लब होशियारपुर गगरेट के एैली अशोक पुरी, एैली एडवोकेट एस. के. राणा तथा संपादक सोहन सिंह गिल्ल को इस पुस्तक को रिलीज़ करने के लिए के लिए बधाई दी।
इसके पश्चात एैली अशोक पुरी ने बताया की सोहन सिंह गिल्ल की यह पुस्तक अफ्रीका में गुरु नानक नामलेवा हिन्दु, मूस्लिम तथा सिखों की तरफ से किये गये कार्यों का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। उन्होने कहा कि सोहन सिंह गिल्ल ने उर्दु के बड़े शायर ’दाग’ की रचना ’’नहीं खेल ऐ, दाग यारो से कह दो कि आती है उर्दु जुबान आते आते’’ की बात करते हुए बताया कि पंजाबी के साथ-साथ उर्दु तथा फारसी को जाने बगैर गुरु ग्रन्थ साहिब जी को अच्छी तरह से समझा नहीं जा सकता। इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन एैली पुष्पिंदर शर्मा वी.डी.जी. 3 तथा एैली सुमेश कुमार वी.डी.जी. 2 थे। इस अवसर पर नरिन्द्र सिंह जस्सल ने लुधियाना से विशेष तौर पर आये एम.एस.सेठी, तजिन्द्र सिंह वीरा तथा संदीप सिंह का धन्यावाद करते हुए बताया कि समूची दुनिया में बाबे नानक के पैरोकार इस समय बहुत उत्साह के साथ काम कर रहे हैं।
जिसके कारण सिख धर्म तथा पंजाबी अपने आप को बाबा जी के साथ जुड़ा हुआ महसूस करते है तथा उनके योगदान के लिए उनको मुबारकबाद दी। इस अवसर पर गुरुद्वारा कलगीधर चरण पावन माडल टाउन होशियारपुर की तरफ से वरिन्द्र सिंह बाजबा, हरजिन्द्र सिंह रिहल, सोहन सिंह गिल्ल तथा उनके साथ आये एैली अशोक पुरी, एैली एडवोकेट एस.पी.राणा., नरिन्द्र सिंह जस्सल, तजिन्द्र सिंह वीरा, एैली सुमेश कुमार, एैली पुशपिंद्र शर्मा को सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया।












