जनरल आब्जर्वर व पुलिस आब्जर्वर पहुंचे होशियारपुर,पोलिंग स्टाफ की हुई दूसरी रैंडेमाइजेशन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय चुनाव आयोग की ओर से आ रहे लोक सभा चुनाव के मद्देनजर होशियारपुर लोक सभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए, जनरल आब्जर्वर जय प्रकाश शिवहरे व पुलिस आब्जर्वर आशुतोष रॉय आई.पी.एस. जिले में पहुंंच गए हैं। 2002 बैच के आई.ए.एस अधिकारी जय प्रकाश शिवहरे मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ) स्पैशल प्रोजैक्ट्स के तौर पर गुजरात में सेवाएं निभा रहे हैं, जबकि पुलिस आब्जर्वर आशुतोष रॉय 1994 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी हैं और भोपाल(मध्य प्रदेश) में आई.जी. पुलिस मुख्यालय के तौर पर सेवाएं निभा रहे हैं।

Advertisements

जनरल आब्जर्वर व पुलिस आब्जर्वर की ओर से आम जनता के लिए अपने मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं। जनरल आब्जर्वर से मोबाइल नंबर 78147-20158 व पुलिस आब्जर्वर से मोबाइल नंबर 78147-71397 पर आम जनत की ओर से चुनाव से संबंधित विषय पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा जनरल आब्जर्वर की ओर से आम जनता के लिए पी. डब्लयू. डी. रैस्ट हाउस में रोजाना कामकाज वाले दिन सुबह 11 बजे से 12 बजे तक का समय निश्चित किया गया है। होशियारपुर में पहुंचने पर जनरल आब्जर्वर जय प्रकाश शिवहरे ने सबसे पहले जिलाधीश-कम- जिला चुनाव अधिकारी ईशा कालिया के साथ बैठक कर लोक सभा चुनाव संबंधी किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया। इसके बाद शिवहरे की मौजूदगी में पोलिंग स्टाफ की दूसरी रैंडेमाइजेशन भी हुई, जिसमें पोलिंग स्टाफ के ड्यूटी आर्डर 30 अप्रैल को संंबंधित विभागों के प्रमुखों को सौंप दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नियुक्त किए पोलिंग स्टाफ को गर्व महसूस होना चाहिए कि वे चुनाव प्रणाली का हिस्सा बन रहे हैं। ईशा कालिया ने कहा कि जिले में 1521 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं और इन पोलिंग बूथों पर प्रति बूथ 4 पोलिंग स्टाफ की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि करीब 6,084 पोलिंग स्टाफ वोट प्रक्रिया को संपन्न करवाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त के अलावा 15 प्रतिशत रिर्जव स्टाफ की भी नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक पोलिंग पार्टी में 1 प्रीजाइडिंग अधिकारी, 1 सहायक प्रीजाइडिंग अधिकारी व 2 पोलिंग अधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टाफ की पहली रिहर्सल हो चुकी हैं और अब दूसरी रिहर्सल 5 मई को करवाई जा रही है, जिसके लिए संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि लोक सभा चुनाव संबंधी 19 मई को मतदान होगा, जिसके लिए उक्त चुनावी स्टाफ की ओर से ड्यूटी निभाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से लोक सभा चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर जिला चुनाव अधिकारी ईशा कालिया, अतिरिक्त जिलाधीश (सामान्य) हरप्रीत सिंह सूदन व जिलाधीश (विकास) अमृत सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here