सोमप्रकाश की पत्नी ने चब्बेवाल में किया चुनाव प्रचार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा अकाली दल के सांझे उम्मीदवार सोम प्रकाश कैंथ का पूरा परिवार भी चुनाव प्रचार में लग गया है। सोम प्रकाश की धर्म पत्नी अनीता कैंथ ने होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा चब्बेवाल में महिलाओं सहित प्रचार किया। डोर-टू-डोर प्रचार शुरु करने से पहले प्रदेश भाजपा एस.सी. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलबाग राय, मंडल प्रधान राजेश ललवान व पूर्व कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल की धर्मपत्नी बलबीर कौर ने भाजपा कार्यालय में स्वागत किया।

Advertisements

कार्यकताओं को संबोधित करते हुए डा. दिलबाग राय ने कहा कि सोम प्रकाश जमीन से जुड़े नेता है। जिन्हे प्रशासनिक सेवा के अनुभव के साथ-साथ लंबा राजनीतिक अनुभव है। उसी के बदौलत वह लगातार दो बार फगवाड़ा से चुनाव जीतते आ रहे है। होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र के लोग सोमप्रकाश को दिल से प्यार करते है। उनके चुनाव मैदान में आने से लोकसभा के वोटरों ने उनके हक में वोट करने का मन बना लिया है।

कार्यकताओं को संबोधित करते हुए अनीता कैंथ ने कहा कि आज पूरे देश दोबारा मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकजुट हो चुका है। इसीलिए इस महायज्ञ में होशियारपुर लोकसभा के वोटर भी सोम प्रकाश जी के हक में वोट करके मोदी जी को मजबूत बनाएंगे। क्योंकि सोमप्रकाश जी के हक में किया वोट सीधे मोदी जी को जाएगा।

इसके बाद श्रीमती कैंथ सभी महिलाओं के साथ भाजपा जिंदाबाद, सोमप्रकाश को लाना है, महिलाओं ने यह ठाना है, आदि नारे लगाते हुए अड्डा चब्बेवाल ने बाजारो में दुकानदारों से डोर-टू-डोर मिलकर सोम प्रकाश जी के हक में वोट डालने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ नीलम शर्मा, अमृता कौर, सोनू रावलपिंडी, गगन सोनी, लड्डू खोसला, वरियाम सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here