Saturday, October 24, 2026
Home Politics कांग्रेस के सत्ता में आने से ही देश का हुआ बहुपक्षीय विकास:...

कांग्रेस के सत्ता में आने से ही देश का हुआ बहुपक्षीय विकास: डा. जतिंदर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। चब्बेवाल चुनाव इंचार्ज और पंजाब कांग्रेस पार्टी सदस्य डा. जतिन्दर ने डा. राज के हक में लोगों को जागरुक करने के लिए गांव बोहन में लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने लोगों को कांग्रेस की नीतियों के साथ अवगत करवाया। वास्तव में कांग्रेस ने 70 सालों के शासन में देश को एकसूत्र में पिरोया है।

Advertisements

कांग्रेस द्वारा देश में सडक़ों के निर्माण की शुरुआत, हैल्थ सैंटर, उद्योग, शिक्षा, मनरेगा तथा और भी कई ऐसी विकसित योजनाएं चलाई गई थी। उन्होंने कहा कि यह सब कांग्रेस सरकार की ही देन है कि हम आज चैन की सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि कांग्रेस ही एक ऐसी सरकार है जिसने 70 सालों में देश के हालात सुधारे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के साथ ही देश का बहुपक्षीय विकास हुआ है।

इस दौरान कांग्रेस की नीतियां बताते हुए डा. जतिंदर ने गांव वासियों से अपील की कि वह डा. राज को वोट डालकर जीत दर्ज करवाएं जिससे हमारे हलके का विकास और तेजी के साथ और सही दिशा में हो सके। इस मौके पर संदीप सैनी, सुखवंत सिंह, पंच चरनजीत कौर, राकेश कुमार, भुपिंदर कुमार, तजिंदर पाल सिंह, राज सरोआ, अशोक सैनी, कुलविंदर कौर पंच, जसविंदर सिंह पंच, निर्मल सिंह पंच, मैनी सिंह पूर्व पंच, अमृतपाल कौर, सुखविंदर कौर, गीता, जसविंदर कौर आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here